ब्रोकोली क्या है?

क्या आपने कभी ब्रोकोली खाई है?
ब्रोकोली किस प्रकार की सब्ज़ी है?
क्या आप स्वादिष्ट तरीके से ब्रोकोली नहीं खाना चाहते?

आइए, ब्रोकोली के रहस्य को उजागर करें!

Broccoli image02

फलने-फूलने की शक्ति वाला गुच्छा

ब्रोकोली के हरे गुच्छों को थोड़ा करीब से देखते हैं। आप देखेंगे कि कई छोटे दाने एक साथ इकट्ठे समूहबंध हैं। इनमें से प्रत्येक दाना फूल की कली है। ब्रोकोली के एक पौधे में 70,000 तक कलियाँ होती हैं।

यदि ब्रोकोली की कटाई किए बिना उसे उगाया जाए, तो उसमें पीले फूल आ जाते हैं। जो ब्रोकोली हम खाते हैं, उसमें फूल खिलाने की शक्ति होती है।

Broccoli image03

एक बीज से एक ब्रोकोली

ब्रोकोली का एक सिरनुमा हिस्सा एक बीज से उगता है। अक्सर बुवाई से कटाई तक लगभग तीन से चार महीनों का समय लगता है। कटाई से लगभग 2 हफ्ते पहले आपको पौधों के सिरों पर छोटी कलियाँ छिपी हुई मिलेंगी। यहाँ से ये कलियाँ बहुत कम समय में आकार में बड़ी होती जाएँगी।

कटाई के समय तक ब्रोकोली के एक सिर का वजन 350 ग्राम से अधिक हो जाता है। बाज़ार की ज़रूरत तथा उस विशेष किस्म की गुणवत्ता के हिसाब से यह 1 किलो से भी अधिक हो सकता है।

छोटी कलियों से मिल कर पुष्पगुच्छ बन जाते हैं। एक पुष्पगुच्छ का वजन 20 ग्राम, उसकी परिधि 50 मिलीमीटर और ऊँचाई भी 50 मिलीमीटर होती है।

Broccoli image01

ब्रोकोली रोम के लोगों का प्रिय खाद्य था

ब्रोकोली ब्रासिका ओलेरेशिया परिवार का सदस्य है, जिसमें पत्तागोभी और करमसाग(एक प्रकार की बंदगोभी) शामिल हैं। फूलगोभी ब्रोकोली का एक और प्रकार है।

ब्रोकोली का उद्गम उत्तरी मेडिटेरेनियन से होता है और इसके पूर्वज 6ठी शताब्दी ई.पू. के समय से रोम-निवासियों द्वारा पसंद किए जाते थे। पहली शताब्दी पुरानी एपीशियस नामक पाककला पुस्तक में हमें ब्रोकोली की कलियों को खाने से संबंधित रेसीपीज़ मिलती हैं। हालाँकि ब्रोकोली फ्रांस में पंद्रहवीं शताब्दी में और संयुक्त राष्ट्र में सत्रहवीं शताब्दी में प्रचलित हो चुका था, दूसरे प्रदेशों में यह आम तौर पर प्रचलन में नहीं आया था।

Broccoli image05

बढ़त की शुरुआत

1920 में, सिसिली से आए प्रवासियों ने कैलिफोर्निया में बड़े स्तर पर ब्रोकोली का उत्पादन शुरू किया, जिसे ब्रोकोली के आधुनिक व्यावसायिक उत्पादन का आरंभ माना गया। पश्चिमी तट पर उगाई गई ब्रोकोली को ताज़ा हालत में ग्रेट अमेरिकन रेलमार्गों द्वारा पूर्वी तट पर भेजा जाता था, जो उस समय नए-नए खुले थे। तब से ब्रोकोली का उत्पादन निरंतर बढ़ता रहा है और यह संयुक्त राष्ट्र में सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक बन गई है। अमरीकी लोग प्रतिवर्ष औसतन लगभग 3.9 किग्रा/व्यक्ति ब्रोकोली खाते हैं।

ब्रोकोली इतनी व्यापक कैसे हो गई?

map

नई है, पर आपको पसंद है

ज़्यादातर देशों के लिए ब्रोकोली काफ़ी नई सब्ज़ी है। जब आपकी माँ या दादी छोटी थीं, तब उन्होंने शायद इसे देखा भी नहीं होगा। 1970 के दशक में जा कर ब्रोकोली अलग-अलग देशों में प्रचलित होना शुरू हुई। पचास सालों में, ब्रोकोली की खेती के उपयोग में आने वाला क्षेत्र 20 गुना से भी अधिक बढ़ चुका है। आज ब्रोकोली लगभग 140 से भी अधिक देशों में खाया जाता है।

icon Healthy

स्वास्थ्यवर्धक

स्वास्थ्य पेज

1970 के दशक में कैंसर का बढ़ना एक सामाजिक मुद्दा बन चुका था। राष्ट्रपति निक्सन ने 1971 में राष्ट्रीय कैंसर अधिनियम पर हस्ताक्षर किए, और भोजन-संबंधी स्वास्थ्य सेवा एक केंद्र-बिन्दु बन गई। विटामिन सी की प्रचुरता युक्त ब्रोकोली एक स्वास्थ्यवर्धक सब्ज़ी के तौर पर कई लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई। तब से, दुनिया भर के कृषि वैज्ञानिक लगातार ब्रासिका प्रजाति, खास तौर से ब्रोकोली में मौजूद फाइटोकेमिकल्स के विभिन्न स्वास्थ्य-लाभों पर प्रकाश डालते रहे हैं, और एक स्वास्थ्यवर्धक सब्ज़ी के रूप में ब्रोकोली की छवि ने अपनी जड़ें जमा ली हैं।

स्वास्थ्य पेज
icon Healthy

स्वादिष्ट

रेसिपी पेज

अन्य सब्जियों की तुलना में, ब्रोकोली में ग्लूटैमिक ऐसिड, जो एक अमीनो ऐसिड है, की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसकी बनावट और चटख हरा रंग देखकर इसे खाने को जी ललचा जाता है। दूसरी सब्जियों के मुकाबले इसमें कार्बोहाइड्रेट कम और फाइबर तथा प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है।

एक नई सब्ज़ी होने के नाते, विभिन्न खाद्य संस्कृतियों के अनुकूल नई रेसिपीज़ विकसित की जा रही हैं। आइए, आपकी थाली में भी ब्रोकोली परोसें।

रेसिपी पेज
icon Healthy

सुविधा

सुझाव पेज

स्वभावतः, सामान्य ताप में ब्रोकोली की भंडारण अवधि बहुत ज़्यादा नहीं होती, इसलिए फ्रिज में रखे बिना या पूर्ण-विकसित परिवहन के बिना भोजन में प्रयोग करने पर इसकी ताज़गी बरकरार नहीं रखी जा सकती। हमारे दैनिक जीवन की मूलभूत व्यवस्थाओं के विकास से ब्रोकोली को स्वादिष्ट रूप में खाने को प्रोत्साहन मिला है। आप पकाने के बाद कुछ समय के अंदर ब्रोकोली को खा सकते हैं। यदि आप अपने रोज़ के भोजन में थोड़ा और पोषण बढ़ाना चाहते हैं, तो सिर्फ हरे पुष्पगुच्छ डालें, आपका आधुनिक स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार है।

फ्रोज़न प्रोसेस्ड ब्रोकोली भी व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाती है क्योंकि फ्रीज़ किए जाने पर इसकी संरचना में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं आता। विश्व में उगाई जाने वाली ब्रोकोली में से लगभग 15% फ्रोज़न रूप में जगह-जगह भेजी जाती है। एक फ्रीज़र बैग अपने पास रखना अच्छा विचार है।

सुझाव पेज