Washब्रोकोली कैसे धोएँ


1. ब्रोकोली को धोने के लिए पीछे की ओर से पानी डालें। अगर आप इसे अच्छे से धोना चाहते हैं, तो सिरों, पुष्पगुच्छ या डंठल को जल्दी से पानी में डुबा दें।


धोने के बाद पानी निकाल दें।
- बिन्दु
-
- ब्रोकोली की सतह पर जो मोम होता है, उसे ब्लूम कहते हैं और यह ब्रोकोली को वॉटरप्रूफ बनाता है! यह ब्रोकोली द्वारा निर्मित एक प्राकृतिक पदार्थ है और हानिरहित है। कटाई के बाद समय के साथ यह गायब हो जाता है। ब्लूम ताज़गी का सबूत है!
- पोषक तत्व(विटामिन सी) कटे हुए सिरों से आसानी से पानी में घुल जाते हैं। पोषण को बरकरार रखने की तरकीब यह है कि ब्रोकोली को बहुत ज़्यादा न धोया जाए।
Cutआसान है! ब्रोकोली को कैसे काटें


डंठल और सिर के बीच में काटें।


पुष्पगुच्छ को एक-एक कर के काट कर हटाएँ।


आप पुष्पगुच्छ को डंठल से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर हाथ से भी तोड़ सकते हैं।
Cutडंठल भी स्वादिष्ट है! ब्रोकोली के डंठल को कैसे काटें


डंठल के साइड से एक कट लगाएँ और बाहरी कड़क सतह को हटा दें।


2. डंठल के छिलके को छील कर अलग कर दें।


अपनी पसंद के आकार में काट लें।
Storeस्टोर करने के लिए बढ़िया है! ब्रोकोली को स्टोर कैसे करें

ज़्यादा समय तक ताज़ा बनाए रखने के लिए इसे फ्रिज में रखें। दूसरी सब्जियों की तुलना में ब्रोकोली को कम तापमान पर स्टोर करने की सलाह दी जाती है।
सुविधा के लिए आप इन्हें टपरवेयर या ज़िपलॉक में स्टोर कर के रख सकते हैं।
-
स्टोर करने का बेहतर तरीका
पानी के एक गिलास में ब्रोकोली को खड़ा कर के फ्रिज में स्टोर करें, यह और ज़्यादा समय तक इसकी ताज़गी बरकरार रखेगा। आज़माकर देखें!
Cookफ्राइंग पैन में पकाना आसान! स्टीम्ड और उबली ब्रोकोली


फ्राइंग पैन में सिर्फ तली को ढँक ले, इतना पानी डाल कर उबाल आने दें।


पैन में कटी हुई ब्रोकोली डालें और ढक्कन बंद कर दें। 3 से 5 मिनट भाप दें।
3 मिनट भाप दे कर ढक्कन हटा लें: उनके लिए जो कुरकुरपन पसंद करते हैं।
5 मिनट भाप दे कर ढक्कन हटा लें: उनके लिए जो थोड़ा नर्मपन पसंद करते हैं।
5 मिनट भाप दें और अगले 5 मिनट के लिए ढँक कर रखें: बच्चों के आहार के लिए और ज़्यादा नर्म पकाने के लिए।
फ्राइंग पैन में सिर्फ तली को ढँक ले, इतना पानी डाल कर उबाल आने दें।
-
पैन में कटी हुई ब्रोकोली डालें और ढक्कन बंद कर दें। 3 से 5 मिनट भाप दें।
- 3 मिनट भाप दे कर ढक्कन हटा लें: उनके लिए जो कुरकुरपन पसंद करते हैं।
- 5 मिनट भाप दे कर ढक्कन हटा लें: उनके लिए जो थोड़ा नर्मपन पसंद करते हैं।
- 5 मिनट भाप दें और अगले 5 मिनट के लिए ढँक कर रखें: बच्चों के आहार के लिए और ज़्यादा नर्म पकाने के लिए।


ढक्कन हटा दें और गैस बंद कर दें। ग़ौर करें कि रंग एकदम बदल गया है!


पानी बहा दें।
- बिन्दु
-
- अगर आप कम पानी में भाप देते हैं, तो आप ज़्यादा पोषण (विटामिन सी) सहेज कर रख सकते हैं क्योंकि वह पानी में आसानी से घुल जाता है।
- ब्रोकोली एक आकर्षक शिशु आहार है! ब्रोकोली पोषण से भरपूर है और ऊपर का आहार लेने के शुरुवाती दौर से ही खाया जा सकता है।
- यह सलाद में और मुख्य व्यंजनों में सजावट के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है, या आपके पसंदीदा सौस में डुबा कर खाया जा सकता है। आप इसे जैसे चाहें वैसे ढाल सकते हैं!
- अगर तुरंत इस्तेमाल नहीं किया गया हो तो आप इन्हें रेफ्रिजरेटर में स्टोर कर के भी रख सकते हैं। स्टोर करने से पहले पकाई गई ब्रोकोली को पूरी तरह से ठंडा होने दें।